BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
30-May-2023 05:12 PM
By FIRST BIHAR EXCLUSIVE
SARAN: भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुद को बिहार के सीएम पद का दावेदार घोषित कर दिया है। रूडी ने आज कहा कि 2025 में नीतीश-तेजस्वी से जो राजनैतिक लड़ाई होगी उसका नेतृत्व वे ही करेंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में किसी दूसरे में हिम्मत नहीं है कि वह नेतृत्व कर सके।
अपने संसदीय क्षेत्र छपरा के मढौरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूडी ने कहा कि मैं गरीबों का नेता हूं। इस देश में गरीबों की चिंता या तो मैं करता हूं या दिल्ली में बैठा प्रधानमंत्री करता है। दो साल बाद बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा मेरे अलावा किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इस आंदोलन का नेतृत्व कर सके।
इस सभा में रूडी ने यह जता दिया कि वो 2025 के चुना में मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। इससे पहले राजीव प्रताप रूडी ने पूरी बिहार की यात्रा करने का ऐलान किया था। वे हर जिला मुख्यालय में जाकर सभा कर रहे हैं। रूडी की सभाएं पार्टी के बैनर तले आयोजित नहीं की जा रही है। वे पार्टी के सामान्तर अपना अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उनकी सभाओं में बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो राजीव प्रताप रूडी जैसा हो के नारे लगाये जाते रहे हैं।
गौरतलब है कि बीजेपी यह ऐलान कर चुकि है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में वह मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर मैदान में उतरेगी। राजीव प्रताप रूडी पार्टी के सामने अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आनंद मोहन की रिहाई प्रकरण में भी राजीव प्रताप रूडी ने पार्टी से अलग लाइन लेकर रिहाई का स्वागत किया था। रूडी ने हत्या के जुर्म में सजा काट रहे प्रभूनाथ सिंह की रिहाई की मांग की थी।