ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राजेन्द्र नगर मंडी में सब्जी खरीदते दिखे अपर मुख्य सचिव, किसी ने पहचाना...

राजेन्द्र नगर मंडी में सब्जी खरीदते दिखे अपर मुख्य सचिव, किसी ने पहचाना तक नहीं

25-Jun-2023 09:21 PM

By First Bihar

PATNA:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधान सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वे सब्जी मार्केट से सब्जी खरीदते दिख रहे हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर पटना के राजेन्द्र नगर सब्जी मंडी की है जहां वे शाम में सब्जी खरीदने पहुंचे थे तभी किसी ने फोटो अपने मोबाइल में ले लिया और वही फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


इतने बड़े ओहदे पर रहते हुए इनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि एस सिद्धार्थ पिछले दिनों ठेले पर जलेबी खाते दिखे थे फिर एक दिन रिक्शे पर बैठकर मौर्यालोक की सैर करते नजर आए थे। इस बार सब्जी मंडी से सब्जी खरीदते दिखाई दिये। आईएएस अधिकारी होने के बावजूद वे खुद सब्जी खरीद कर घर जाते दिखे। 


राजेन्द्र नगर सब्जी मंडी में पहले उन्होंने करैला लिया फिर मिर्च खरीदी उसके बाद नींबू की दुकान पर गये और नीबूं भी लिया। इस दौरान वे मोल भाव भी करते नजर आए। सब्जी मार्केट से उन्होंने सब्जी खरीदी लेकिन किसी ने उन्हें पहचान तक नहीं। ना ही उन्होंने किसी को बताया कि वे कौन हैं?  


बता दें कि एस सिद्धार्थ बिहार सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव हैं। एस सिद्धार्थ के पास इस वक्त गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी जिम्मा है। एस सिद्धार्थ उद्योग और सामान्य प्रशासन समेत दूसरों विभागों का भी जिम्मा संभाल चुके हैं। इसके अलावे औरंगाबाद, भोजपुर और मुजफ्फरपुर के डीएम भी रह चुके हैं।

news image


news image