पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
18-Sep-2023 06:43 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव एकसाथ राजधानी पटना के एक होटल में डिनर करने पहुंचे। इस बात की जानकारी खुद मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट के जरिए दी है।
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, आज अपने पिता आदरणीय श्री लालू यादव जी के साथ रात्रि भोजन पर पटना के घुमर होटल में राजस्थानी थाली का आनंद लेने पहुंचे।"
वहीं, सोशल मीडिया पर शेयर किए इस फोटो में जहां तेज प्रताप यादव जहां कुर्ते में नजर आ रहे हैं, तो वहीं लालू यादव लोअर और ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। होटल में बैठे पिता-पुत्र दोनों के सामने दो बड़ी राजस्थानी थाली नजर आ रही है। पिता के साथ बैठे तेज प्रताप यादव काफी उत्साहित दिखाई दिए।
उधर, तेज प्रताप की इस पोस्ट पर उनके फॉलोवर्स उन्हें पिता को घर का खाना खिलाने सलाह देते दिख रहे हैं। किडनी ट्रांसप्लांट की याद दिलाते हुए एक फॉलोवर ने होटल के खाने से परहेज करने की सलाह दी। वहीं, कुछ यूजर्स कमेंट बॉक्स में चारा घोटाले की याद दिलाते नजर आए।
आपको बताते चलें कि, किडनी ट्रांसप्लांट के बाद हाल के दिनों लालू यादव की बिहार और देश की राजनीति में सक्रियता काफी बढ़ी है। एक ओर जहां वे I.N.D.I.A. की बैठक में सक्रिय दिखाई दिखाई दिए, वहीं दूसरी ओर कभी टेनिस खेलते तो कभी अपने गृह जिले का दौरा करते दिखाई दिए हैं।