ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, राजाबाजार और कारगिल चौक से हटाया गया...

राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, राजाबाजार और कारगिल चौक से हटाया गया अतिक्रमण

20-Aug-2019 10:03 PM

By 7

PATNA : राजधानी में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार आज तीसरे दिन भी जारी रहा. पटना के राजा बाजार और कारगिल चौक से अशोक राजपथ पर प्रमंडलीय कमिश्नर आनंद किशोर की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. इस दौरान कुछ लोगों ने हालांकि विरोध किया मगर भारी पुलिस बल को देखते हुए लोग पीछे हट गए. प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर राजा बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रारंभ करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल अंतर्गत आने वाले कारगिल चौक के बाईं ओर अतिक्रमण हटाते हुए आयुक्त ने अंटाघाट सब्जी मंडी को वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से कारोबार कर रहे हैं. नगर निगम उन्हें दुकान मुहैया कराये. इस दौरान अतिक्रमण मुक्त कारगिल चौक के बाईं तरफ ऑटो स्टैंड बनाने की भी बात कही गई. जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार होने की उम्मीद है. आयुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी और अतिक्रमण अभियान में लगे दंडाधिकारियों को स्थायी अतिक्रमण हटाने के बाद अतिक्रमणकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट