Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
08-Mar-2024 10:10 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव को देखते हुये केंद्रीय एजेंसियों तस्कारों के खिलाफ काफी एक्टिव हो गई है। इस कड़ी में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) ने अररिया,मुंबई और गुरुग्राम में विशेष अभियान चलाकर 40 किलोग्राम विदेशी सोना,छह किलोग्राम चांदी और 5.43 करोड़ कैश बरामद किया है। तस्करी में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
डीआरआइ सूत्रों का कहना है कि नेपाल के रास्ते विदेशी सोना का एक खेप अररिया लाया जा रहा था। डीआरआइ को इसके बारे में खुफिया जानकारी थी.अररिया में केंद्रीय एजेंसी की टीम ने चार तस्कारों को धरदबोचा। वहीं, गुवाहाटी राजधानी से बांग्लादेश से स्मलिंग करके लाये जा रहे 2.50 किलोग्राम सोना पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बरामद किया गया है। डीआरआइ की टीम ने तस्करी में शामिल कौशल यादव,उपेंद्र सिंह और दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।
इधर, सीमा शुल्क पटना आयुक्तालय के अंतर्गत सीमा शुल्क फारबिसगंज प्रमंडल के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध रूप से तस्करी कर लाए गए कोरियन मूल के सिगरेट जब्त किया.अवध आसाम एक्सप्रेस के पार्सल बोगी से गुरुवार सीमा शुल्क के अधिकारियों ने जब्त किया। सिगरेट का अनुमानित मूल्य 3.40 लाख के करीब है।
आपको बताते चलें कि, पिछले दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पटना आई चुनाव आयोग की टीम ने मीटिंग में प्रतिबंधित पदार्थो के तस्करी को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई निर्देश जारी किया था। उसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है.इसके तहत सीमावर्ती जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।