ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / राजदेव रंजन की पत्नी भी चुनाव मैदान में, शहाबुद्दीन पर है पत्रकार की...

राजदेव रंजन की पत्नी भी चुनाव मैदान में, शहाबुद्दीन पर है पत्रकार की हत्या कराने का आरोप

17-Oct-2020 09:38 AM

SIWAN : सिवान के बहुचर्चित राजदेव रंजन हत्याकांड में पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम आया था. पत्रकार राजदेव रंजन  की पत्नी आशा रंजन ने आरोप लगाया था कि उनकी पति की हत्या के पीछे मोहम्मद शहाबुद्दीन का हाथ है. अब वही आशा रंजन चुनाव मैदान में उतर गई हैं. आशा रंजन प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाडी के सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरी हैं.

अपने चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर आशा रंजन ने बताया कि इसके पीछे का उनका मकसद सीवान को अपराध से मुक्त बनाना है. मैं एक शिक्षक हूं और अबतक अपने परिवार और बच्चों के लिए जी रही थी, लेकिन अव सीवान के लोगों के लिए लडूंगी. सीवान को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाना मेरा मकसद है. इस दौरान आशा रंजन ने कहा कि अभी तक उनके पति को इंसाफ नहीं मिल सका है. 

बता दें कि पत्रकार राजदेव रंजन की सीवान स्टेशन रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद मृतक की पत्नी ने इस मामले में सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन को भी आरोपी बनाया था.  अभी इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. राजदेव की पत्नी आशा देवी ने कोर्ट में बताया था कि  मंत्री अब्दुल गफ्फार सीवान जेल में मो. शहाबुद्दीन से मिलने गए थे.  इसकी खबर और तस्वीर अखबार में छप गई थी और इसे लेकर ही उनके पति को धमकी दी गई थी. जिसके बाद शहाबुद्दीन के इशारे पर राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  

वहीं सीवान के चुनावी मैदान में राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन के खड़े होने के बाद सियासत दिलचस्प हो गई है. अब इस सीट पर कई लोगों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस सीट पर बीजेपी ने सीवान के ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को टिकट दिया है. तो इसे लेकर बीजेपी विधायक व्‍यासदेव प्रसाद नाराज हैं और उन्‍होंने निर्दलीय नामांकन कर दिया है. वहीं, महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर राजद के अवध बिहारी चौधरी हैं और वे लगातार 5 बार विधायक रह चुके हैं.