ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

जज और DSP ने किया नाबालिग बच्चे से गैंगरेप, बहला-फुसलाकर लूटी इज्जत, गिरफ्तार

05-Nov-2021 11:28 AM

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 14 साल की नाबालिग बच्चे से यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक जज को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है. 


मामला राजस्थान के भरतपुर का है. बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात एक जज पर 14 साल के बच्चे के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगने के बाद आरोपी जज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच अधिकारी और सिटी सीओ सतीश वर्मा जज को जयपुर से भरतपुर लेकर जा रहे हैं.


नाबालिग बच्चे के साथ दुष्कर्म के मामले में जज जितेंद्र गोलिया को गिरफ्तार किया गया है. दूसरी ओर पीड़ित बच्चे की हालत खराब हो गई है. सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद इलाज के लिए घर पर ही डॉक्टर को नियुक्त किया गया है. इस बीच जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने घर पहुंचकर पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों को आरोपी जज जितेंद्र गोलिया पर कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया.


कहा जा रहा है कि आरोपी जज ने DSP परमेश्वर लाल यादव के साथ मिलकर टेनिस खेलने के बहाने 14 साल के बच्चे के साथ गलत काम किए. पीड़ित बच्चे के मुताबिक, जब वो स्टेडियम में टेनिस खेलने जाता था, तब आरोपी जज उसे अपनी बातों में फंसाता और फिर अपने घर ले जाता. बच्चे ने ये भी बताया कि उसके साथ जज ने 'गलत काम' किया था. कई दिनों तक ऐसा चलता रहा और बच्चे पर किसी को कुछ ना बताने का दवाब था.


बच्चे का कहना है कि जब उसके शरीर में दर्द होने लगा, तब उसने मां को पूरा घटनाक्रम समझाया. लेकिन उस शिकायत के बाद से ही जज की ओर से बच्चे और उसके परिवार को धमकी दी जाने लगी. 


इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी जज पीड़ित के घर जाकर माफी मांग रहा है. कह रहा है कि इस घटना को भुला दिया जाए और उसे भी माफ कर दिया जाए. लेकिन उस वीडियो सामने आने के बाद ही जज को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है और मुकदमा भी दर्ज हो गया है. 


पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव, न्यायाधीश के स्टेनो अंशुल सोनी और राहुल कटारा पर उसके नाबालिग बच्चे को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव को सस्पेंड कर दिया गया है.