ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / राजद के लिए फिर से मुश्किलें खड़ा करेंगे तेजप्रताप, अपने गुट के नेताओं...

राजद के लिए फिर से मुश्किलें खड़ा करेंगे तेजप्रताप, अपने गुट के नेताओं को टिकट दिलाने में जुटे

26-Aug-2020 03:19 PM

By Ganesh Samrat

PATNA :लालू के बड़े लाल एक बार फिर  से राजद के लिए मुसीबत खड़ा करने की राह पर चलते दिखाई दे रहे हैं.  एक तरफ जहां तेजस्वी यादव पार्टी नेताओं को यह साफ मैसेज देने में जुटे है कि अबकी बार राजद में टिकट बंटवारे में वोटों का समीकरण ध्यान में रखते हुए पार्टी टिकट देगी तो वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव लोकसभा के तर्ज पर इस बार भी उनके उम्मीदों पर पानी फेरते दिखाई दे रहे हैं. 

तेजस्वी यादव चाहते है कि पार्टी पर जो दाग लगता था उसे इस बार नए नेतृत्व में धो दिया जाए. जिसके लिए तेजस्वी यादव ने मास्टर प्लान भी बना लिया है. तेजस्वी इस बार परिवार से ज्यादा पार्टी पर फोकस करना चाहते है. लेकिन इन सब के बीच लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर से तेजस्वी यादव की उम्मीदों पर पानी फेरते दिख रहे हैं.



अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप यादव एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के पहले राजद में एक खेमे को खुद टिकट दिलाने पर आमादा दिख रहे है.अपने पिता से मिलने तेजप्रताप यादव आज रांची जा रहे हैं. 15 से ज्यादा उम्मीदवारों का लिस्ट और सैकड़ो समर्थकों के साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला लेकर तेजप्रताप अपने पिता से मिलने निकले हैं. तेजप्रताप अपने यहां आए टिकटार्थी को लालू से मिलाने के लिए साथ ले जा रहे है. पिता के नाराज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिताजी नाराज नहीं हैं, उनसे मिलने जा रहा हूं. पहले भी जाते रहता था. इस बार चुनाव का माहौल है ,  इस लिए पटना से बख्तियारपुर तक के लोग साथ जा रहे है.