Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
18-Nov-2024 02:55 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार और यूपी में नशीली दवाओं की तस्करी के लिए ट्रेन सेफ जोन बन गया है। ऐसे में अब एक ताजा खुलासा यूपी के लखनऊ में चारबाग रेलवे जंक्शन पर हुआ है। यहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त किया गया है। इसे बिहार के छपरा जंक्शन से बुक किया गया था। अब इसको लेकर यूपी से बिहार तक हड़कंप मच गया है।
दरअसल, बिहार के छपरा रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में भारी मात्रा में नशली सुई को बुक करवाया गया। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर लखनऊ में चारबाग रेलवे जंक्शन पर जब्त किया गया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिरकार छपरा जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय से बिना जांच किया लाखों रुपए के प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन कैसे लखनऊ के लिए बुक हो गए? इससे पहले शराब के बड़े बड़े खेप ट्रेन और पार्सल से पकड़े जा चुके हैं।
यह मामला तब सामने आया जब नशीली इंजेक्शन के 43 कार्टन लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर जांच के दौरान रेल थाना पुलिस ने जप्त किया। इस मामले में लखनऊ में जांच चल रही है। हालांकि यह पहली घटना नहीं है। इसके पूर्व में भी यहां से कई ऐसे माल है जो बुक किया जा चुके हैं। छपरा में इसे लेकर जांच पड़ताल शुरू हो गया है। 13 नवंबर को छपरा जंक्शन स्थित पार्सल कार्यालय से मैक्सि गुड्स के नाम पर टाउन थाना क्षेत्र के तेलपा मोहल्ले के रहने वाला संतोष ने बुकिंग कार्यालय से बुक कराया था। लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पार्सल कार्यालय से लखनऊ स्टेशन रोड के रहने वाले राम लोटन सभी कार्टून को रिसीव करने वाला था।
आपको बताते चलें कि छपरा जंक्शन से लखनऊ के बीच चलने वाली 15053 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से ही ऑक्सीटोसिन नशीली इंजेक्शन 43 कॉटन बुक हुआ था। बताया गया है कि एक्टिव तस्कर पांच कार्टन उठाकर ले भी गए। पुलिस के सक्रिए होने के बाद वे भाग चले। लखनऊ चारबाग स्टेशन की आरपीएफ इसकी जांच कर रही है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर यह माल कैसे बुक हो गया। बताया गया है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।