अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
07-Feb-2023 03:59 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर हत्या और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में रईस खान कई दफा फेसबुक पर लाइव आकर खुद को निर्दोष बताने की कोशिश कर चुके हैं। रईस खान ने एक बार अब फेसबुक पर लाइव आकर सीएम नीतीश कुमार से अपनी जान की गुहार लगाई है। रईस खान ने कहा है कि प्रशासन और विरोधी दल के लोग मिलकर उनकी हत्या करा सकते हैं।
रईस खान ने अपने फेसबुक पर लाइव आकर अपने उपर लगाए गए तमाम आरोपों के लिए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके उपर लगे आरोपो की जांच की जाए, जिसमें वह खुद सरकार की मदद करेंगे। बता दें कि रईस खान ग्यासपुर में गश्ती दल पर गोलीबारी के मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है, जिसके बाद से वो फरार हैं।
वीडियो में रईस खान बार- बार अपने उपर लगे आरोपों का खंडन करते दिख रहे हैं और सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। सिपाही वाल्मीकि यादव की हत्या के आरोप का खंडन करते हुए रईस खान ने कहा है कि उस घटना के समय वे कही और थे, जिसका सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। जिसे व जल्द ही कोर्ट को सौंप देंगे। रईस खान का कहना है कि प्रशासन के लोग और विरोधी उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोधी चाहते हैं कि उनकी मौत हो जाए ताकि केस खत्म हो जाए। साथ ही रईस खान ने कहा कि अगर उन्हें जमानत नहीं मिली तो वे जल्द ही सरेंडर कर देंगे।
बता दें कि, रईस खान के खिलाफ चार महीने पहले सिपाही बाल्मीकि यादव का हत्या का केस दर्ज हुआ था। अभी इस मामले की जांच खत्म भी नही हुई थी तब तक पिछले हफ्ते एक पुलिस मुखबिर मो. इजहार पर फायरिंग हुई, जिसमें रईस खान को नामजद आरोपी बनाया गया है। मो. इजहार ने पुलिस और मीडिया के सामने रईस खान पर आरोप लगाया था। इस मामले में वीडियो के जरिए रईस खान खुद को निर्दोष बता रहे हैं।