ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Home / news / रेलवे ट्रैक पर रखे अलकतरा के ड्रम से टकराई राज्यरानी एक्सप्रेस, ड्राइवर...

रेलवे ट्रैक पर रखे अलकतरा के ड्रम से टकराई राज्यरानी एक्सप्रेस, ड्राइवर की तत्परता से टला बड़ा हादसा

28-Mar-2022 09:54 PM

KHAGARIA: ड्राइवर की तत्परता से खगड़िया में बड़ा रेल हादसा टल गया। पटना से सहरसा जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस पटरी पर रखे अलकतरा के ड्रम से टकरा गयी तभी ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे ट्रेन की पाइपलाइन फट गयी। 


ट्रेन संख्या 12568 डाउन राज्यरानी एक्सप्रेस पटना से सहरसा जा रही थी। इसी दौरान बदला घाट के पास पटरी पर रखे अलकतरा से भरा ड्रम से ट्रेन टकरा गई। ड्राइवर ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जिससे बड़ा ट्रेन हादसा होने से बचा।


इस घटना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आखिर रेलवे ट्रैक पर अलकतरा का ड्रम क्यों रखा गया था। यह कही नी कही किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी और रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं।