ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / रेलवे ने डेली पैसेंजर को दी बड़ी राहत, आधे कर दिए टिकट के...

रेलवे ने डेली पैसेंजर को दी बड़ी राहत, आधे कर दिए टिकट के रेट

28-Feb-2024 02:34 PM

By First Bihar

PATNA : भारतीय रेलवे ने जनता को बड़ी राहत देते हुए टिकट की कीमतों में भारी कटौती की है। यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों के लिए लिया गया। इस फैसले के चलते टिकट की कीमतें 40 से 50 फीसदी तक घट गई हैं। सेंट्रल रेलवे का यह फैसला पैसेंजर ट्रेनों पर लागू होगा। इसके बाद हर तेज ट्रैन में सफर करने वाले रेल यात्री को काफी राहत मिलेगी।  


दरअसल,  कोविड-19 लॉकडाउन के बाद शुरू की गई ट्रेन सर्विस में इन पैसेंजर ट्रेनों का किराया दोगुना कर दिया गया था। इसकी वजह यह थी कि ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन का दर्जा देकर चलाया जाता था। पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पैसेंजर एसोसिएशन भी इस बढ़े हुए किराए के खिलाफ आवाज उठा रहे थे कि, अब  उन्हें अनावश्यक रूप से बढ़े हुए किराए का भुगतान करना पड़ रहा था। सबकुछ वापस से पटरी पर आने के बाद भी पैसेंजर ट्रेनों के लिए भी एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर किराए का भुगतान करना पड़ रहा था।  इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब ढीली हो रही थी। इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। 


रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पैसेंजर और मेमू ट्रेन के सेकंड क्लास का किराया कोविड 19  के बाद न्यूनतम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया था। इसके साथ ही साथ  पैसेंजर ट्रेन की बजाय एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू/डेमू एक्सप्रेस का नाम दिया गया था। अब इस सिस्टम को खत्म कर दिया गया है। यह फैसला आज  से ही लागू माना जाएगा।  रेलवे ने नोटिफिकेशन के जरिए इस निर्णय की सूचना सभी बुकिंग रिजर्वेशन सुपरवाइजर्स को दे दी गई है। 


उधर, नोटिफिकेशन के मुताबिक मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन और जीरो नंबर से शुरू होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का किराया 50 फीसदी तक घटा दिया गया है। इसके  साथ ही अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम एप पर भी किराए में बदलाव किए गए हैं। यह बदला हुआ किराया देश भर में उन सभी एक्सप्रेस स्पेशल और मेमू ट्रेन पर लागू होगा, जिन्हें पहले पैसेंजर ट्रेन कहा जाता था।