ब्रेकिंग न्यूज़

IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Home / news / रेलवे की बड़ी पहल, अब घर बैठे बुक कर सकते हैं यात्रा या...

रेलवे की बड़ी पहल, अब घर बैठे बुक कर सकते हैं यात्रा या प्लेटफार्म टिकट; बस रखना होगा यह मोबाइल ऐप

25-Apr-2024 10:41 AM

By First Bihar

PATNA : रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी पहल की है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जिसके जरिए कोई भी यात्री घर बैठे आसानी से अनारक्षित टिकट बुक कर सकता है। मतलब पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने अनारक्षित टिकट लेने वालों को राहत दी है। रेलवे की तरफ से UTS मोबाइल ऐप की शुरूआत की गई है, जिससे यात्री कहीं भी, कभी भी अनारक्षित टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। 


दरअसल,  यूटीएस ऑन योर मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्रा टिकट या प्लेटफार्म टिकट दोनों के लिए बाहरी सीमा जिओ फेसिंग दूरी का प्रबंध को समाप्त कर दिया गया है। इसके बाद साफ़ -साफ़ शब्दों में कहें तो वैसे रेल यात्री जो एंड्राइड मोबाइल चलाते हैं, तो वह घर में बैठे हो या फिर कहीं ओर हो, किसी भी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट या यात्रा टिकट काट सकते हैं।


पूर्व मध्य रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि घर बैठे आसानी से नजदीकी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म टिकट या अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि यात्री अनारक्षित टिकट लेना चाहते हैं, तो रेलवे स्टेशन के बाहर से ही ऐप के माध्यम से टिकट काटनी होगी। रेलवे स्टेशन के अंदर ऐप के माध्यम से टिकट नहीं ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्टफोन एंड्रॉइड के जरिए अनारक्षित टिकट बुकिंग कि सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पहल की गई। अब इसका विस्तार किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, रेलयात्री कई बार भाग दौड़ भरी जिंदगी में बिना टिकट लिए यात्रा करते हैं। यात्रा के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना भी देना पड़ता है। टीटीई रेल यात्रियों से पूछते हैं कि टिकट क्यों नहीं लिए तो बहाना बनाते हैं काउंटर पर काफी भीड़ थी, ट्रेन छूट जाती इस कारण से टिकट नहीं ले पाए।  लेकिन अब उन्हें टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।