BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
23-Jun-2020 11:02 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए किसी भी राजनीतिक दल ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. 25 जून तक नामांकन की आखिरी तारीख है लेकिन सबने अपने पत्ते अब तक के छिपा कर रखे हैं. परिषद की एक सीट पर कांग्रेस से भी किसी उम्मीदवार को चुनकर जाना है. कांग्रेस के अंदर दावेदारों की सबसे लंबी फौज है एक सीट के लिए सैकड़ों दावेदार टकटकी लगाए बैठे हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली में आज होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवार के नाम की घोषणा हो सकती है.
खगड़िया के रहने वाले हैं चंदन
बिहार कांग्रेस के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि विधान परिषद में नामांकन के लिए प्रस्तावकों की सहमति ली जा चुकी है. कांग्रेस के नेतृत्व में विधायकों का हस्ताक्षर लेकर तैयारी कर ली है और अब केवल उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है. सूत्रों की मानें तो परिषद के लिए जो चेहरे देश में सबसे आगे हैं उनमें राहुल गांधी के करीबी और युवा नेता चंदन यादव का नाम सबसे ऊपर है. चंदन यादव खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. 2009 में उन्हें बिहार यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष भी बनाया गया था लेकिन विवाद होने के कारण वह आज एक दिन ही वह इस पद पर रहे. फिलहाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव हैं. खास बात यह है कि चंदन यादव कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी हैं और उन्हें राहुल की टीम का चेहरा माना जाता है. चंदन यादव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी करीबी हैं और खास बात यह है कि कांग्रेस अगर चंदन यादव को विधान परिषद भेजती है तो विधानसभा चुनाव के पहले उसकी तरफ से खेला गया यह जबरदस्त कास्ट कार्ड होगा.
जेएनयू से की है पढ़ाई
जेएनयू से पढ़ाई करने वाले चंदन यादव झारखंड में चुनाव के दौरान पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर चुके हैं. एआईसीसी ऑब्जर्वर के तौर पर उन्होंने बनारस के अंदर विधानसभा चुनाव के दौरान काम किया है. हालांकि कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है लेकिन विधायकों के दीक्षित चंदन यादव का नाम सुर्खियों में बना हुआ है. माना जा रहा है कि राहुल गांधी ने विधान परिषद चुनाव में दिलचस्पी दिखाई तो चंदन यादव का सदन में जाना लगभग कंफर्म है.