ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राहुल गांधी नहीं होंगे पीएम फेस! बेंगलुरु की बैठक में खड़गे का बड़ा...

राहुल गांधी नहीं होंगे पीएम फेस! बेंगलुरु की बैठक में खड़गे का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं

18-Jul-2023 02:06 PM

By First Bihar

PATNA: बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी बात कह दी है। विपक्ष के पीएम पद के चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों पर खड़गे ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं है। खड़गे के इस बयान के बाद बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या राहुल गांधी विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होंगे? 


दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्ष के 26 दलों के नेता शामिल हुए हैं। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद की रेस से दूर बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता या प्रधानमंत्री पद में इच्छुक नहीं है। बैठक का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं है बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कोशिश की जा रही है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के लेवल पर हमारे बीच कई तरह के मतभेद हैं लेकिन यह विचारधारा की लड़ाई नहीं है। मतभेद इतने भी बड़े नहीं हैं जिन्हें दूर नहीं किया जा सकता है। देश की जनता बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही है और युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में मतभेदों को दूर कर देश को बचाने की जरुरत है। सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स समेत अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर गलत केस बनाकर उन्हें पकड़ा जा रहा है।


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, ''हम यहां 26 पार्टियां हैं। हम सब मिलकर आज 11 राज्यों में सरकार में हैं। बीजेपी को अकेले 303 सीटें नहीं मिलीं हैं। उसने अपने सहयोगियों के वोटों का इस्तेमाल किया और सत्ता में आई और फिर उन्हें त्याग दिया। आज बीजेपी अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य भाग-दौड़ कर रहे हैं''।