ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने खत्म किया 55 साल पुराना रिश्ता

राहुल गांधी की न्याय यात्रा से  पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने खत्म किया 55 साल पुराना रिश्ता

14-Jan-2024 08:59 AM

By First Bihar

DESK : मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है ,उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी त्याग दी है। हालांकि, इनको लेकर पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि मिलिंद कांग्रेस छोड़कर एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना से शामिल हो सकते हैं। लेकिन, बीते शनिवार को इन्होंने खुद ऐसी अटकलों को खारिज कर दिया था। इसके बाबजूद अब इन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। 


वहीं, कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा,-आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। ऐसे में इसे लोकसभा चुनाव और राहुल गांधी की यात्रा से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका बताया जा रहा है। 


मालूम हो कि, मिलिंद कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे हैं और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। मिलिंद राहुल गांधी के करीबियों में भी गिने जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे थे और उनकी नाराजगी की वजह लोकसभा की दक्षिण मुंबई सीट है, जहां से वह 2004 से साल 2014 तक सांसद रहे हैं। 


मिलिंद देवड़ा को 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में अविभाजित शिवसेना द्वारा उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त बीजेपी और अविभाजित शिवसेना का गठबंधन था और अरविंद सावंत साल 2014 से इस सीट पर सांसद हैं। अरविंद सावंत अब उद्धव गुट में हैं और सीट बंटवारे में उद्धव गुट के नेता खुल कर इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे है, जिससे मिलंद नाराज थे।