ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राहुल गांधी के सदन में वापस आने से टूटा नीतीश का सपना, बोले...

राहुल गांधी के सदन में वापस आने से टूटा नीतीश का सपना, बोले सुशील मोदी .... NDA को नहीं बल्कि शरद -ममता और नीतीश को पहुंचा दुःख

07-Aug-2023 01:52 PM

By First Bihar

PATNA : जश्न मनाएं राहुल गांधी इसमें रोक कहां है। लेकिन उनको दोषमुक्त नहीं किया गया है ,केवल उनकी सजा पर रोक लगाई गई है। अभी ही उनकी अपील पेंडिग है। उसका इंतजार करना चाहिए। जब दो साल की सजा हुई तो उनकी सदयस्ता को रद्द कर दिया गया, फिर उनकी सजा पर रोक लगी तो उन्हें वापस सदन आने की अनुमति मिली। लेकिन, अभी वो दोषमुक्त नहीं हुए हैं। उनपर जो आरोप है वो अभी भी बरकरार है। उनके सदन में आने से क्या फर्क पड़ने वाला है इससे पहले भी वो सदन में मेंबर थे तो उससे कोंग्रस की सेहत पर क्या असर पड़ा। यह बातें भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कही है। 


भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि -  राहुल गांधी की वापसी से कांग्रेसी भले ही खुश हो रहे हों लेकिन उनके सहयोगी दुखी हैं। उनके सदन में वापस आने से सबसे अधिक किसी को दुःख पहुंचा है तो वो हैं  शरद पवार, ममता बनर्जी और सबसे ज्यादा नीतीश कुमार दुखी हैं। इन तीनों का बड़ा सपना टूट गया है। इनके सदन में वापस आने से एनडीए को कोई परेशानी नहीं होने वाली है। बल्कि यह समझना चाहिए कि राहुल पहले भी सदन के मेंबर थे तो उस समय क्या कांग्रेस के सेहत पर कोई असर पड़ा था। 


मालूम हो कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई है।  'मोदी सरनेम' मामले में सुप्रीम कोर्ट  से राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की है। ऐसे में सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद  पहुंचे और  पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले गांधी प्रतिमा को नमन किया।