खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
05-Aug-2023 09:00 AM
By First Bihar
PATNA: मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद शुक्रवार रात राहुल गांधी ने मीसा भारती के आवास पहुंचकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ गले लगाकर स्वागत किया। सियासी बातचीत के बाद राहुल ने बिहार के खास चंपारण मीट का भी लुत्फ उठाया। राहुल के लिए खुद लालू प्रसाद शेफ बने और बिहारी स्टाइल में मटन बनाकर खिलाया और राहुल को चंपारण मटन की रेसपी भी बताई।
दरअसल, मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल गांधी शुक्रवार की रात सांसद मीसा भारती के पंडरा रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सियासी बातचीत के बाद राहुल गांधी ने लालू और तेजस्वी के साथ मीसा भारती के आवास पर ही डिनर किया। इस डिनर पार्टी के लिए खुद लालू प्रसाद ने राहुल के लिए खास बिहार मटन बनाया था। लालू के हाथ का बना बिहार का स्पेशल मटन खाकर राहुल गांधी ने इसकी खूब सराहना भी की।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल होने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलते ही विपक्षी गठबंधन में एक बार फिर से राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसके बाद उन्हें तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। माना जा रहा है कि लालू-राहुल मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हुई है। इसके अलावा आगामी संसद सत्र और इंडिया गठबंधन की रणनीति के लेकर भी चर्चा हुई है।