Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
07-Aug-2021 09:31 PM
DESK: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट शनिवार को निलंबित कर दिया गया। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर के जरिये दी। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि "पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित है और इसकी बहाली के लिए जरूरी प्रक्रिया चल रही है। अकाउंट बहाल होने तक वे सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे। जय हिन्द"
राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट निलंबित होने के कुछ देर बाद इसे बहाल कर दिया गया। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर यह कार्रवाई क्यों की गई। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली तस्वीर को लेकर अकाउंट सस्पेंड किया गया था। इस तस्वीर को ट्विटर ने पहले ही हटा दिया था। पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था। इसके बाद से ही राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई के लिए कहा था। आयोग ने ट्विटर को नोटिस जारी कर तस्वीर को डिलीट करने को कहा था।
आयोग ने ट्विटर पर लिखा था कि 'बच्ची के परिजनों की तस्वीर को ट्वीट करके उसकी पहचान को उजागर करना पॉक्सो कानून का उल्लंघन है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसका संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी करता है कि वह इस पोस्ट को हटाए।'
गौरतलब है कि राहुल गांधी बुधवार की सुबह बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बच्ची के माता और पिता से अपनी कार में ही मुलाकात की थी और उसकी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी। परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि वह परिवार को न्याय दिलाने के लिए संकल्प लेते हैं और इससे एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।
जिसके बाद इस तस्वीर को राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार को ट्विटर अकाउंट निलंबित होने के कुछ देर बाद इसे बहाल कर दिया गया।