ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित

Home / news / गांधी परिवार का होमवर्क : सोनिया चलाएंगी पार्टी, राहुल वायनाड तो प्रियंका सोनभद्र...

गांधी परिवार का होमवर्क : सोनिया चलाएंगी पार्टी, राहुल वायनाड तो प्रियंका सोनभद्र जाएंगी

11-Aug-2019 03:07 PM

By 2

DELHI : कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी की ताजपोशी के साथ गांधी परिवार में होमवर्क में जुट गया है। पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी और संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगी तो वहीं राहुल और प्रियंका भी अपने अपने मिशन पर लग गए हैं। राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ पीड़ितों के बीच कैंप करेंगे। राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर कहा है कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच वक्त देने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने मे जुटी प्रियंका गांधी 13 अगस्त को सोनभद्र जाएंगी। प्रियंका का यह दौरा सोनभद्र के उभ्भा गांव में होगा। सोनभद्र गोली कांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के साथ-साथ प्रियंका योगी सरकार को घेरने की रणनीति पर काम करते दिखेंगी।