पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
05-Jan-2020 02:56 PM
PATNA : आरजेडी के हमलों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी बीजेपी-जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है। उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है। सीएए-एनआरसी पर बीजेपी के अभियान को बेवजह की उछल-कूद बताया है।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने ठेठ भाषा में कहा कि एनआरसी-एनपीआर पर ऐने वाला ओने वाला फेटफाट कर नीतीश कुमार और सुशील मोदी बस जनता को कंफ्यूज कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि सुशील मोदी कौन होते हैं बिहार में एनआरपी लागू करने वाले। वहीं नीतीश जी के मंत्री श्याम रजक तो सुशील मोदी के उलट बयान कर रहे हैं। सब मिल कर इन मुद्दों पर जनता को कंफ्यूज कर रहे हैं। एनआरसी पर सरकार पीछे तो हटती दिख रही लेकिन अब एनआरपी लेकर आ गयी है। एनआरपी भी उसी से मिलता-जुलता है। केवल भ्रम पैदा किया जा रहा है।
वहीं रघुवंश प्रसाद सिंह ने उसी ठेठ अंदाज में बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि 'अब उ कथि ला कूद रहे हैं'।उन्होनें कहा कि संसद में तो पास करा ही दिए सीएए अब उसपर जागरुकता अभियान चला कर क्या करेंगे अब तो हमें करना है विरोध में हम सड़क पर उतर रहे हैं बीजेपी को समर्थन में उतरने की जरुरत नहीं है। उन्होनें कहा कि जनता के मुद्दों पर सरकार को हम घेरते रहेंगे, इससे पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।