ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

रघुवंश पर तेजस्वी की बोलती बंद : गार्जियन बताया लेकिन नीतीश की नो इंट्री पर कायम

रघुवंश पर तेजस्वी की बोलती बंद : गार्जियन बताया लेकिन नीतीश की नो इंट्री पर कायम

21-Sep-2019 05:25 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : नीतीश कुमार को महागठबंधन में फिर से लाए जाने को लेकर आरजेडी उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली है। रघुवंश के स्टैंड पर तेजस्वी की बोलती बंद है हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि नीतीश कुमार की महागठबंधन में नो इंट्री जारी रहेगी।

तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार की महागठबंधन में नो एंट्री है। रघुवंश प्रसाद सिंह को पार्टी का बड़ा नेता और अपना अभिभावक बताते हुए तेजस्वी ने कहा है कि उन्होंने जो कुछ भी कहा सोच समझकर कहा होगा लेकिन वह अपने स्टैंड पर अभी खड़े हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के बड़े नेता हैं और वह कुछ भी बोल सकते हैं। 

नीतीश को लेकर आरजेडी के अंदर चल रहे गतिरोध पर तेजस्वी ने इससे पार्टी का अंदरूनी मामला बताया है। तेजस्वी ने कहा है कि हमारी पार्टी में लोकतंत्र है जिसकी वजह से सभी अपनी बात रखने को स्वतंत्र हैं। तेजस्वी ने कहा कि कोई बेवजह का टेंशन ना ले क्योंकि मेरी और रघुवंश प्रसाद सिंह की कोशिश पार्टी को मजबूत करने की है। तेजस्वी चाहे लाख सफाई दें लेकिन नीतीश कुमार के मुद्दे पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर से तेजस्वी से अलग लाइन लेकर उनकी मुसीबत बढ़ा दी है।