मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Sep-2021 03:49 PM
By Prashant
DARBHANGA : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को जिन्ना का दूसरा रूप बता दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह जिन्ना ने देश का विभाजन कराया था. ठीक उसी नक़्शे कदम पर चलकर ओवैसी भी देश का विभाजन कराना चाहते हैं. उन्होंने ओवैसी को एक तरह का वायरस बताते हुए कहा कि मोदी सरकार हर तरह के वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब ओवैसी दोबारा देश का विभाजन नहीं करा सकते हैं.
दरअसल, राधामोहन सिंह ने यह बयान दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में दिया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर प्रकार के वायरस का टीका बना लिया है और अब किसी भी तरह के वायरस से निपटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोग देश का विभाजन करना चाहते हैं लेकिन अब देश का दूसरा विभाजन नहीं हो सकता है.
आपको बता दें कि AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हाल के दिनों में केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर कई बार निशाना साधा. ओवैसी ने हाल ही में कहा था कि बिहार सरकार बैक डोर से एनआरसी-सीएए लागू करना चाहती है. दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने बिहार में घुसपैठियों को चिन्हित करने और डिटेंशन सेंटर बनाए जाने का जो आदेश दिया था, उसी को लेकर बिहार सरकार ने राज्य में घुसपैठियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की है. असदुद्दीन ओवैसी ने इसी को लेकर टिप्पणी की थी.