ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / राबड़ी आवास में मुहर्रम के ताजिया जुलूस पर सवाल, तलवार और लाठी लेकर...

राबड़ी आवास में मुहर्रम के ताजिया जुलूस पर सवाल, तलवार और लाठी लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुस गये सैकड़ों लोग?

29-Jul-2023 03:41 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: मुस्लिम समुदाय में मुहर्रम के महीने का खास महत्व होता है। मुहर्रम का महीना इस्लामिक कैंलेडर का पहला महीना होता है। मुस्लिम धर्म को मानने वाले दुनिया भर में मुहर्रम मनाते हैं। शिया समुदाय के लोग पूरे माह पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे की शहादत को याद कर गम करते हैं। मुहर्रम के मौके पर शनिवार को राबड़ी आवास में ताजिया जुलूस पहुंचा। बताया जाता है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इन्हें राबड़ी आवास में बुलाया था। 


लालू याद के बुलावे पर हाथ में तलवार और लाठी लेकर बड़ी संख्या में लोग पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान लालू ने मुस्लिम समुदाय के लोगों का स्वागत किया। इमाम हुसैन की शहादत पर ताजिया लेकर शोक जताने लोग राबड़ी आवास पहुंचे थे। मुहर्रम के मौके पर लालू प्रसाद ने काला कपड़ा पहन रखा था। काले रंग का हाफ पैंट और काले रंग की टी-शर्ट में लालू यादव कुर्सी पर बैठे हुए थे। 


राबड़ी आवास में शेखपुरा से ताजिया पहुंचते ही वे मुस्लिम समुदाय से मिलने पहुंत गये और शोक के इस जुलूस में सबके साथ इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इस मौके पर राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। इस दौरान तलवार और लाठी-डंडे के साथ लोग ताजिया जुलूस में पहुंचे थे। लालू ने इस दौरान उनका प्रदर्शन भी देखा। लेकिन सवाल यह उठता है कि वीवीआईपी और प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे तलवार और लाठी लेकर लोग घुस गये? प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी तरह का जुलूस निकालने की मनाही रहती है ऐसे में इस इलाके में जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल सहित कई वीवीआईपी का आवास है वहां कैसे ताजिया जुलूस को निकालने की अनुमति दी गयी।  

news image

news image

news image

news image
news image

news image