समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
22-Apr-2020 01:16 PM
PATNA: लॉकडाउन में कोटा से बेटी लाने वाले बीजेपी विधायक अनिल कुमार सिंह को पास देने के मामले में जो कार्रवाई हो रही है उसमें भेदभाव का आरोप पूर्व सीएम राबड़ी देवी नेे लगाया है. कहा कि सरकार सिर्फ एसडीओ और ड्राइवर पर कार्रवाई कर रही है, लेकिन सरकार ने बीजेपी विधायक और नवादा के डीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं की.
राबड़ी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बीजेपी विधायक पर कोई कार्रवााई नहीं बल्कि उसके गरीब ड्राइवर को सजा दी गई. बुजुर्ग चौकीदार को दंड देने वाले कृषि अधिकारी के कुकृत्य पर लीपापोती हो रही है, लेकिन छोटे कर्मचारियों को सजा दी जा रही है. सरकार का इतना पक्षपाती रवैया क्यों? बड़े अफ़सरों को बचाओ, छोटे कर्मचारियों को फंसाओ.
राबड़ी ने कहा कि बिहार सरकार के निर्णयों में असमानता है. जब नवादा के SDM को निलंबित किया गया है तो मुजफ्फरपुर के DM पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? निलंबित तो नवादा DM को करना चाहिए. जिन्होंने आदेश दिया. आखिर वरीय अधिकारियों ने गलती की है तो बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के साथ भेदभाव क्यों?