ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

चौकीदार के अपमान पर गुस्से में राबड़ी देवी, बिहार में अफसरशाही बेलगाम, अधिकारी को मांगनी चाहिए माफी

चौकीदार के अपमान पर गुस्से में राबड़ी देवी, बिहार में अफसरशाही बेलगाम, अधिकारी को मांगनी चाहिए माफी

21-Apr-2020 01:53 PM

PATNA: अररिया में कृषि पदाधिकारी के द्वारा चौकीदार से किए गए बदतमीजी का वीडियो देख पूर्व सीएम राबड़ी देवी गुस्से में हैं. राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में अफसरशाही हाबी है. जिस अधिकारी ने इस तरह का व्यवहार किया है उसको माफी मांगनी चाहिए. 

राबड़ी बोली-सीएम अधिकारी को करें बर्खास्त 

राबड़ी देवी ने इसको लेकर कहा कि ऐसे अहंकारी अधिकारी को सार्वजनिक रूप से इस सम्मानित बुजुर्ग चौकीदार से माफ़ी मांगनी चाहिए अन्यथा सीएम नीतीश कुमार को उसे सेवा से बर्खास्त करें. बिहार में अफ़सरशाही बेलगाम है, जनप्रतिनिधियों की कोई अधिकारी नहीं सुनता क्योंकि मुख्यमंत्री जी सीधे उन्हें प्रश्रय देते है.

मांझी ने कहा-निंदनीय है

इस घटना के बाद पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि अररिया कृषि पदाधिकारी के द्वारा वर्दीधारी पुलिस जवान को उठक बैठक कराने एवं जवान के साथ गाली गलौज की घटना निंदनीय है. सीएम नीतीश कुमार और डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ऐसे घटना में शामिल लोगों को पर कार्रवाई करें. जिससे कोई इस तरह का घिनौना काम न कर सके. 

मदन मोहन झा बोले- तुरंत कार्रवाई हो

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि यह ताकत एक अधिकारी को अपने सरकार से आती है. अगर फिर भी ,थोड़ी भी शर्म बची हो तो इस सरकार मे तो ऐसे अधिकारी के ख़िलाफ़ तुरंत कार्रवाई करें.