ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / राबड़ी देवी ने सीएम को बताया 'नीरस कुमार', बोली- गायब नीतीश कुमार हैं,...

राबड़ी देवी ने सीएम को बताया 'नीरस कुमार', बोली- गायब नीतीश कुमार हैं, साथ में विश्व प्रसिद्ध झूठा सुशील कुमार हैं

01-Jun-2020 04:09 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तुकबंदी के बाद अब बारी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की बारी है। अब राबड़ी ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर निशाना साधा है। 


राबड़ी देवी ने ट्वीट कर लिखा है कि पटना में रहकर जनता की पहुंच से ग़ायब नीतीश कुमार है। बेशर्मी से अफ़वाह फैलाने वाला विश्व प्रसिद्ध झूठा सुशील कुमार है। सपेरी सरकार की बदौलत क्वारंटीन सेंटर में सांपों की भरमार है। बिहार के तीन करोड़ गरीब मजदूर लाचार हैं। आपदा में राशन पहुंचाने के बजाय राशन का कालाबाजार है। अस्पताल में जहां स्वास्थ्य व्यवस्था ही बहुत-बहुत बीमार है। मजबूर गरीब पर लाठियों का अमानवीय अत्याचारी प्रहार है। नौकरी मांगने पर जिसके मंत्री करते नौजवानों का तिरस्कार हैं। रोजगार मांगने वालों पर नेता करते गालियों की बौछार हैं। बिहारियों को ही बिहार में ना आने देने वाली सरकार है। बिकी हुई अंतरात्मा वाले दिन  दहाड़े लूटते जनाधार हैं। पन्द्रह साल से हर मोर्चे पर केवल हार, हार,हार है और हार है। जहां भूखे को निवाला नहीं और अरबों-खरबों का प्रचार है।और पन्द्रह साल के नीरस कुशासन का बखान करते नीरस सरकार के नीरस कुमार हैं। 


लालू परिवार अब नीतीश कुमार के खिलाफ आक्रामक हो चला है। तेजस्वी यादव जहां जमीन पर सरकार को घेर रहे हैं तो सोशल मीडिया के जरिए लालू यादव और राबड़ी देवी लगातार निशाना साध रहे हैं। राबड़ी से पहले लालू यादव ने कविता के माध्यम से नीतीश राज की व्याख्या करते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान कर दिया। लालू यादव भी कोरोना संकट के लॉकडाउन के बीच हो रहे आनलॉकिंग पीरियड के दौरान सुस्त पड़े पॉलिटिक्स में जान फूंकने की कोशिश में जुट गये हैं। बिहार के चुनावी साल में कोरोना संकट के बीच लालू यादव ने एक बार फिर चुनाव के मैदान में नीतीश कुमार से  दो-दो हाथ करने का एलान कर दिया है।


लालू यादव के नीतीश राज को छल-बल से लेकर विश्वासघाती दुशासन राज की संज्ञा तक दे डाली है। उन्होनें नीतीश शासन को निष्फल, विफल, अमंगल और बंडल तक बता डाला है। लालू यादव ने बिहार की जनता से अपील की है कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने और एक बाऱ फिर गरीब-गुरबों का राज लाने के लिए आप सब तैयार हो जाइए।