पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
16-Jun-2023 08:53 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : नीतीश बाबू को लग रहा है .... कोई रात में सपना देखता है यह दिन में ही सपना देखते हैं किसी कारण से यह पहले ही सब कुछ जान जाते हैं। इनको लग रहा है कि समय से पहले लोकसभा का चुनाव करवाया जाएगा तो उनकी सोच। यह बात है केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कही है।
दरअसल, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर देश भर में भाजपा के तरफ से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करने बेगूसराय पहुंचे सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के समय से पहले चुनाव करवाए जाने के बयानों को लेकर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि - नीतीश कुमार भविष्यवक्ता हो गए हैं। सबको ही रात में सोते वक्त सपना देखता है नीतीश बाबू दिन में ही सपना देखते हैं। नीतीश कुमार व्याकुल भारत हो गए हैं। नीतीश कुमार के मन में प्रधानमंत्री के लिए रात तो दूर अब दिन में भी सपना आने लगा है। यह ख्वाबों की दुनिया में रहते हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि, नीतीश कुमार को यह बात अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि 2024 में प्रधानमंत्री के लिए कोई भी पद खाली नहीं है। देश की जनता और बिहार की जनता ने यह तय कर लिया है कि इस बार भी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ही कुर्सी पर बैठेंगे।
इसके आलावा उन्होंने केंद्र सरकार के तरफ से समान नागरिक संहिता को लाने की चल रही तैयारी पर उन्होंने कहा कि, समान नागरिक संहिता को लेकर लॉ कमीशन द्वारा सुझाव मांगा गया है। यह स्वागत योग्य कदम है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लॉ कमीशन का काम है उन्होंने मांगा है, उसका स्वागत है। अब उन्होंने सुझाव मांगा है तो देखते हैं क्या होता है।