खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Jun-2023 09:16 AM
By First Bihar
ROHTASH : रामनवमी के दौरान सासाराम में हुए दंगा मामले में पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत 85 आरोपितों के खिलाफ नगर थाना ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। यहां रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों में फैले धार्मिक उन्माद एवं एक-दूसरे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना हुई थी।
दरअसल, जिला व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शक्तिधर भारती की अदालत में रामनवमी के दौरान शहर में हुए दंगा से जुड़े मामले में पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद समेत 85 आरोपितों के खिलाफ नगर थाना ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पिछले दिनों रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समुदायों में फैले धार्मिक उन्माद एवं एक-दूसरे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना हुई थी।
मालूम हो कि, रामनवमी मामले में पूर्व विधायक को पिछले 29 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में राजा चौधरी नामक युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में मृत्यु हो गई थी। कोर्ट ने नगर पुलिस द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन में भारतीय दंड विधान की धारा 302 जोड़ने की प्रार्थना को स्वीकार कर लिया है।