PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
05-Jan-2024 09:04 AM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में ईडी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। यहां बोरिंग रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में बरती गई धांधली मामले में इडी ने बैंक मैनेजर सुमित कुमार के पटना स्थित तीन ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की है। इस छापेमारी अभियान के दौरान पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित इस बैंक की शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुमीत कुमार के भाई सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 12 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान इडी उन्हें रिमांड पर लेकर कई पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी, जिसमें कई अहम बातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
दरअसल, केंद्रीय एजेंसी ने पटना के पॉश इलाकों एक्जीबिशन रोड, डाक बंगला चौराहा और फ्रेजर रोड में मौजूद एक दुकान और दो फ्लैटों की सघन तलाशी ली है। इसमें एक्जीबिशन रोड में मौजूद फ्लैट सौरभ का बताया जा रहा है। इस दौरान ईडी की टीम ने बड़ी संख्या में कागजात, कैश, मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान जब्त किए है। फिलहाल कैश कितना जब्त हुआ है,इसका खुलासा नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि, कोटक महिंद्रा बैंक की बोरिंग रोड शाखा के मैनेजर सुमित कुमार पर आइपीसी की धारा 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को आधार बनाकर ईडी ने अपनी जांच प्रारंभ की थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि भूमि अधिग्रहण के सक्षम प्राधिकार सह जिला भूमि अधिकारी के बैंक खातों से 31.93 करोड़ के 13 फर्जी लेनदेन किए गए थे। यह विभिन्न शेल, डमी संस्थाओं के बैंक खातों को उपयोग कर यह हेराफेरी की गई। सुमित कुमार के इस काम में उसके अन्य सहयोगी भी शामिल थे. इसके अलावा सुमित कुमार ने पत्नी के नाम पर बैंक खातों से करोड़ों रुपये का लेनदेन किया जो उनकी आय के स्रोत से अधिक था।