Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
16-Nov-2023 11:14 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना के मनेर इलाके से निकल कर समाने आ रहा है। जहां पटना से सटे मनेर में जमीनी विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। गोलीबारी और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मनेर थाना क्षेत्र के नगवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई फिर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में कोई जख्मी नहीं हुआ है। खबर के मुताबिक मेघनाथ राय अपने घर के पास वाली जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। उसी दरम्यान अरुण उर्फ होशियार सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ पहुंचा और जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने लगा। दोनों के बीच काफी वक्त से भूमि को लेकर विवाद चल रहा है।
उधर, इस संबंध में मेघनाथ राय ने मनेर थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया कि अपने घर के लोगों के साथ पास के खेत में जुताई कर रहे थे, उसी दौरान गांव के अरुण उर्फ़ होशियार सिंह और कुछ सहयोगियों के साथ उनके खेत में पहुंचे और मारपीट करने लगे। जब हम लोगों ने मारपीट का विरोध किया तो अरुण के सहयोगी उमाकांत और देवकांत गोलीबारी करने लगा।
इसके बाद मैं और मेरा परिवार किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस मामले में मेघनाथ राय ने अरुण उर्फ होशियार सिंह, देवकांत, उमाकांत, अमित करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया कुमार समेत है। इस संबध में मनेर थानाध्यक्ष शंकर संजय ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।