TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
17-Dec-2023 09:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक महिला ANM पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जिसके बाद आनन - फानन में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरअसल, पटना के गोपालपुर थाना के भेलवारा गांव में बाइक सवार अपराधियों ने एएनएम की गोली मार हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वे आराम से चलते बने। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को नालंदा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अब घटना की जांच जारी है।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक महिला के बेटे ने बताया कि उनका पैतृक घर चंडी थाना के मुसहरी गांव में हैं। उसकी मां पुष्पा कुमारी एएनएम थीं। हनुमान नगर निवासी एक व्यक्ति से उनका रुपये का लेनदेन था। उस व्यक्ति ने ही मां को रुपये लेने के लिए बुलाया था। बेटे ने पिता और स्वजन के नाम-पता पुलिस को बताए।
इधर, इस मामले में गोपालपुर थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार ने बताया कि पुष्पा के पति आवेध प्रसाद एवं अन्य स्वजनों को सूचना दे दी गई है। पति सहित स्वजन पहुंच रहे हैं। घटना के कारणों की जानकारी उनसे ही प्राप्त होगी। एएसपी सदर ने बताया कि दो युवकों ने गर्दन में गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। मामले की छानबीन की जा रही है।