पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
09-Apr-2023 03:33 PM
By First Bihar
PATNA : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर पिछले एक सप्ताह हरेक दिन कहीं न कहीं से आग लगने की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। इस आगलगी के बाद लोगों में अफरा - तफरी का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्जी के पास एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद जब फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया तो कोई जवाब नहीं मिला। हालांकि स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, फिलहाल दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई है। वहीं, इस आगलगी की वजह क्या है इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
मालूम हो कि, इससे पहले पुनाईचक इलाके से भी आगलगी की घटना सामने आई थी। शास्त्रीनगर इलाके में शास्त्री नगर थाना से महज 100 मीटर दूरी पर अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें 200 से ज्यादा झोपड़िया जलकर राख हो गई है। हालांकि, फायर ब्रिगेड की करीब 12 से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पा ली। इसके बाद अब यह घटना निकल कर सामने आई है।
आपको बताते चलें कि, गर्मी आते ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। वैसे, राज्य में गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि कोई नई बात नहीं है। हालांकि, इसको लेकर आपदा नियंत्रण विभाग ने भी आग लगने की घटनाओं पर नजर रखने तथा राहत और बचाव कार्य तुरंत चलाने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिए हैं।