चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान
01-Dec-2023 08:46 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में राह चल रहे दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के खाजेकलां में गुरुवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। गोलीबारी की घटना लोदी कटरा इलाके में रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। दो बाइक पर सवार चार बदमाश अचानक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस घटना के मौके पर पहुंची खाजेकलां पुलिस घटना की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। मोहल्ले के लोगो ने बताया कि गुरुवार रात साढ़े 10 बजे दो बाइक पर सवार चार युवक गली में घुसे और गोलीबारी करते हुए भाग निकले। गोलीबारी की चपेट में आकर गली से गुजर रहे तौहीद और नौशाद जख्मी हो गए। तौहीद को जांघ में गोली लगी,जबकि नौशाद के पैर से गोली छूकर निकली है।
उधर, इस घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। थाना अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि घटना की जांच कर पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है। जख्मी युवक का बयान लिया जा रहा है। रात में हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मचा है। लोग डरे-सहमे दिखे।