Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
09-Feb-2024 08:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या लूट छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकलकर सामने आया है। जहां अपराधियों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना में यदुवंश नगर में बुधवार की देर रात हथियारबंद लुटेरों ने घर में धावा बोलकर घरवालों को बंधक बना लिया और एक लाख नकदी समेत करीब छह लाख के जेवरात लूटकर चलते बने। दहशत फैलाने के उद्देश्य से लुटेरों ने फायरिंग भी की। लुटेरों के जाने के बाद गृहस्वामी ने पड़ोसी के सहयोग से पुलिस को सूचना दी।
वहीं, सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। गृहस्वामी रामवृक्ष कुमार ने गुरुवार को थाने में लिखित सूचना दी है।
पीड़ित के अनुसार घर के बाहर से सीढ़ी लगाकर चार लुटेरे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चार में से दो ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था एवं सभी के हाथ में कट्टा था। सभी ने पूरे परिवार को एक ही कमरे में बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
लुटरे एक लाख नकदी के अलावा सोने की तीन चेन, मंगलसूत्र, कानबाली, पायल समेत करीब पांच लाख के जेवरात तथा तीन मोबाइल लूटकर चले गए। इस दौरान उनलोगों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक फायर भी किया जिसका निशान भी छत पर है। उनलोगों के जाने के बाद पड़ोसी की मदद से थाने को घटना की जानकारी दी गई।
उधर, घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची फतुहा थाने की पुलिस ने एक खोखा बरामद करते हुए मामले की सघन पड़ताल की। थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा, जल्द ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे।