NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
25-Jan-2024 09:33 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पटना में दानापुर मुख्य पार्षद के जेठ की दबंगई सामने आई है। उसने एक शख्स को गोली मारी है। यह पूरा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी का है। जहां यज्ञ स्थल के पास किसी विवाद को लेकर एक शख्स को गोली मार दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद में दानापुर मुख्य पार्षद के जेठ ने एक शख्स को गोली मार दी। घायल को बेहतर इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर किया गया है। जिसकी पहचान घनश्याम शर्मा के रूप में हुई है, उसे हाथ में गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार,जख्मी घनश्याम मिथिला कॉलोनी के निवासी है। जिसे गोली लगने के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से जख्मी का प्राथमिक उपचार कर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोली का खोखा खोजने में जुटी हुई है। फिलहाल जख्मी शख्स की स्थिती ठीक है।
उधर, इस घटना को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गोली लगने से घनश्याम जख्मी हो गया है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जख्मी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष शिल्पी मेहता के जेठ सूरज मेहता ने घनश्याम शर्मा को गोली मार दी है।