ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पटना में भी खुलेंगे ताज और रेडिसन जैसे फाइव स्टार होटल, इस...

पटना में भी खुलेंगे ताज और रेडिसन जैसे फाइव स्टार होटल, इस बात पर बनी सहमति

20-Jan-2024 07:01 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी में तीन जगहों पर पांच सितारा (फाइव स्टार) होटल बनाए जाने को लेकर पर्यटन विभाग ने पहल शुरू कर दी है। इसको लेकर देश के बड़े होटल समूहों ने दिलचस्पी भी दिखाई है।


मिली जानकारी के अनुसार, होटल ताज, रेडिसन, मे-फेयर, चाणक्या, इंटरग्लोब और अंबुजा जैसे होटल समूहों ने पर्यटन विभाग के सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।


बताया जा रहा है कि, इस बैठक में होटल समूहों ने लीज अवधि बढ़ाने समेत कई सुझाव भी दिए हैं, जिसे विभाग ने राज्य सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।


मालुम हो कि, राजधानी में गांधी मैदान के पास बांकीपुर बस पड़ाव की जमीन पर, आयकर गोलंबर के पास पुराने होटल पाटलिपुत्र अशोक की जमीन पर और आर ब्लॉक के पास सुल्तान पैलेस की जगह पांच सितारा होटल बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसको लेकर राज्य कैबिनेट से भी सहमति मिल चुकी है।


आपको बताते चलें कि, वर्तमान में प्रस्ताव के अनुसार,लीज पर बड़े होटल समूहों को पांच सितारा होटल निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। अभी तक लीज अवधि 45 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी होटल निर्माण करने वाले समूह को 45 साल तक होटल संचालन का अधिकार दिया जाएगा। मामला यहीं फंस रहा है।