ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Home / news / राजधानी में गंगा स्नान करने गए तीन युवक डूबे, दो की बची...

राजधानी में गंगा स्नान करने गए तीन युवक डूबे, दो की बची जान, एक की तलाश जारी

21-Apr-2023 01:41 PM

By First Bihar

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे इलाके मोकामा प्रखंड के मेकरा पंचायत से निकल कर सामने आ रही है।  जहां गंगा स्नान करने गए तीन बच्चे गंगा नदी में डूब गए हैं।  जिसमें दो लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की टीम द्वारा लापता युवक की तलाश की जा रही है। 


वहीं, इस घटना के इलाके में सनसनी फैल गई है। गंगा नदी के किनारे हजारों लोगों की भीड़ लग गई है। ग्रामीण लगातार नजदीकी मछुआरों की मदद से लपाता युवक की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि लापता युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। इसको लेकर सिमरिया के पास एक जाल भी लगाया गया है। 


इधर, इस  घटना की सूचना मिलते ही मोकामा अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। इसके साथ ही मोकामा थाने की पुलिस वहां कैंप कर रहे हैं। फिलहाल सभी मिलकर लापता युवक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस टीम का कहना है कि ,. अगर जरूरत पड़ी तो एसडीआरएफ की टीम से भी मदद ली जाएगी।  फिलहाल नजदीकी गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान जारी है। 


आपको बताते चलें कि. इससे पहले भी मेकरा डीह घाट पर तीन युवकों की जान चली गई। दोपहर करीब 12 बजे गंगा स्नान करने गए चार युवक गहरे पानी में डूब गए। मछुआरों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। तीन युवकों की मौत की खबर पर अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। घाट पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर वहां से भेजा और हालात पर काबू पाया।