BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
22-Jan-2024 10:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने चार लोगों को बुरी तरह से रौंद डाला है। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना के अनीसाबाद गोलंबर के पास रविवार अपराह्न ट्रक ने बाइक सवार बच्ची और मां को रौंद डाला। हादसे में सृष्टि आर्या (6) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां निरमा कुमारी (25) ने पीएमसीएच में दम तोड़ दिया। बाइक चला रहे पिता बिधेश्वर प्रसाद व छह वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम कर जमकर पत्थरबाजी की। परिवार जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मना पटेल नगर लौट रहा था।
वहीं, गांधी मैदान यातायात थाना प्रभारी अनुप्रिया ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। ट्रक जब्त कर चालक की तलाश की जा रही है। मूल रूप से नालंदा तेलहारा के घाना बिगहा निवासी बिधेश्वर प्रसाद पटेल नगर स्थित स्नेही पथ पर रहते हैं। वह बाबा चौक पर कोचिंग चलाते हैं। रविवार अपराह्न वह परसा के नत्थुपुरा स्थित ससुराल से बाइक से पत्नी और दो बच्चों के साथ वापस पटेल नगर लौट रहे थे। चार बजे जैसे ही वे अनीसाबाद गोलंबर के पास पहुंचे थे। तभी बेऊर से फुलवारी की जाने वाले रास्ते पर पीछे से आए यूपी नंबर के एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिधेश्वर की बाइक में टक्कर मार दी।
इसके साथ ही, ट्रक की चपेट में आने पर पीछे बैठी महिला निरमा और उनकी बेटी सृष्टि आर्या सड़क पर गिर गईं। ट्रक ने मां-बेटी को कुचल दिया। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। जख्मी निरमा कुमारी को पुलिस पीएमसीएच ले गई। महिला ने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि बाइक चला रहे बिधेश्वर व आगे बैठा उनका बेटा किसी तरह बच गए।
दुर्घटना में आंखों के सामने पत्नी और बेटी की मौत की घटना ने बिधेश्वर को विचलित कर दिया। पीएमसीएच में वे दुर्घटना में बाल-बाल बचे बेटे को पूरे समय गोद में उठाए हुए थे। उनकी हालत देख परिवार वाले चिंतित थे। शनिवार को दोनों जुड़वा बच्चों का था जन्मदिन। घटना की सूचना मिलते ही बिधेश्वर प्रसाद के परिजन पीएमसीएच पहुंचे। वहां कोहराम मच गया।
उधर, चचेरे भाई अशोक प्रसाद के मुताबिक पहली पत्नी की मौत के बाद बिधेश्वर प्रसाद की शादी परसा के नत्थुपुरा निवासी निरमा कुमारी से हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी सृष्टि आर्या थी। दोनों जुड़वा हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों का शनिवार को जन्मदिन था। पूरा परिवार जन्मदिन मनाने के लिए एक दिन पहले ही नत्थुपुरा गया था।