ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / राजधानी में दो मासूम की जिंदा जलकर मौत,तीन बुरी तरह झुलसे ; जानिए...

राजधानी में दो मासूम की जिंदा जलकर मौत,तीन बुरी तरह झुलसे ; जानिए क्या है पूरा मामला

11-Dec-2023 07:45 AM

By First Bihar

PATNA : खबर राजधानी पटना से सटे इलाके पंडारक से निकल कर सामने आ रही है। जहां पैथानीचक गांव में अलाव तापने के दौरान एक झोपड़ी में आग लग गई, जिससे दो नाबालिग बालक व बालिका जिंदा जल गए और तीन लोग झुलस गए। इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, पंडारक के पैथानीचक गांव में ठंड अधिक होने की वजह से एक झोपड़ी में कुछ लोग अलाव जला कर उसको ताप रहे थे। तभी अचानक से उठी एक चिंगारी ने झोपड़ी में आग लगा दी। ऐसे में जब तक लोग समझ पाते तब तक दो नाबालिग बालक व बालिका जिंदा जल गए और तीन लोग झुलस गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।


 

वहीं, इस घटना के बाद लोग बालू व पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे, तब तक देर हो चुकी थी। दमकल के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक झोपड़ी खाक हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


बताया जाता है कि, गांव में एक जगह अलाव लगाकर समूह में कुछ लोग ताप रहे थे। इतने में एक चिंगारी उड़ कर पास की झोपड़ी पर जा गिरी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक हवा के कारण पूरी झोपड़ी आग से घिर गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। चीख पुकार मच गई।


झोपड़ी के अंदर से तीन लोग निकल भागे, परंतु बालक व बालिका अंदर ही घिर गए। लोग किसी तरह बाल्टी से पानी और बालू फेंक कर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे, परंतु दोनों जिंदा जल गए और मौके पर ही मौत हो गयी।


उधर , इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में कपिल महतो का 12 वर्षीय पुत्र कार्तिक कुमार और अशर्फी महतो की 13 वर्षीय पुत्री जितनी कुमारी शामिल हैं। अन्य झुलसे लोगों का उपचार पंडारक और बाढ़ के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।