Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
30-May-2020 09:17 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : जमुई जिले के चकाई न्यू संत जेवियर हाई स्कूल में बने क्वारंटाईन सेंटर पर ड्यूटी कर रहे है शिक्षक वहां रह रहे प्रवासियों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं. इतना ही नहीं शिक्षकों ने बच्चों को अपने पैसे से कॉपी, किताब समेत पढ़ाई करने की अन्य सामग्री भी बच्चों को दी है.
शिक्षकों के इस तरह के काम की चर्चा पूरे चकाई में हो रही है. बच्चों के माता-पिता भी बहुत खुश है और शिक्षकों के प्रति आभार जता रहे है. बच्चों के परिजनों का कहना है कि सभी शिक्षकों के कारण हमारा बच्चा अभी भी पढ़-लिख रहा है.
बता दें कि इस क्वारंटाइन सेंटर पर 70 प्रवासी रह रहे है. देश के अलग अलग शहरों जैसे दिल्ली, मुम्बई, गुरुग्राम, सूरत, अहमदाबाद से अपने घर चकाई आए प्रवासी शिक्षक की इस कदम की तारीफ कर रहे हैं.
शिक्षकों की इस अनोखी पहल अपने आप में बेहद खास हैं. एक तरफ लोग कोरोना संकट की इस घड़ी में डर कर जी रहे हैं तो वैसे में इन शिक्षकों ने बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. हर दिन स्कूल के ग्राउंड में बच्चों की क्लास लगती है. बच्चे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पढ़ाई करते हैं. शिक्षक उन्हें अच्छे तरिके से हर पाठ पढ़ा रहे हैं.