Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
17-Jul-2024 02:40 PM
By First Bihar
DESK: प्राइवेट जॉब में अब लोकल को 100% आरक्षण मिलेगा! ग्रुप C और D कैटेगरी के प्राइवेट जॉब्स के लिए देश के इस राज्य में सरकार नियम बना रही है। इस बिल को 19 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसका लाभ लोगों को मिलेगा।
दरअसल कर्नाटक सरकार प्राइवेट जॉब को लेकर नई पॉलिसी बना रही है। इसके तहत प्राइवेट कंपनियों में C और D कैटेगरी के जॉब में 100 फीसदी बहाली लोकल की होगी। प्राइवेट जॉब में स्थानीय लोगों की भर्ती होने के संबंध में कर्नाटक सरकार एक बिल विधानसभा में जल्द लाने जा रही है। मैनेजमेंट श्रेणी में 50% और नॉन मैनेजमेंट कैटेगरी में 75% बहाली स्थानीय लोगों को करने का फैसला सिद्धारमैया सरकार ने लिया है। इस बिल के पास होते ही कर्नाटक में प्राइवेट जॉब में C और D कैटेगरी की बहाली में स्थानीय लोगों को 100 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि हम कन्नड़ समर्थक सरकार हैं। हमारी प्राथमिकता कन्नड़ लोगों के कल्याण का ध्यान रखना है। उन्होंने आगे कहा कि बीते सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें निजी क्षेत्र में ग्रुप C और D कैटेगरी के रिक्त पदों पर 100 फीसदी आरक्षण कन्नड़ लोगों के लिए लागू करने संबंधी विधेयक को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया कि वो नहीं चाहते की यहां के लोगों को कन्नड़ भूमि में नौकरियों से वंचित रहना पड़े।
वो चाहते है कि कन्नड़ के लोगों को अपनी मातृभूमि में ही आरामदायक जीवन जीने का अवसर मिले। उन्हें प्राइवेट जॉब करने के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़े। इस बिल को 19 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसका लाभ उसे मिलेगा जिसका जन्म कर्नाटक में हुआ होगा। जो 15 साल से कर्नाटक में रहता होगा और जो कन्नड़ लिखने, बोलने और पढ़ने में सक्षम होगा।