बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
14-Dec-2024 07:29 AM
By First Bihar
allu arjun : पूरी रात जेल में रहने के बाद आखिरकार अल्लू अर्जुन को 14 दिसंबर की सुबह करीब 6.40 बजे रिहा हो गए। एक्टर के पिता और फेमस फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ-साथ एक्टर के ससुर कंचरला चंद्रशेखर अल्लू अर्जुन को रिसीव करने के लिए हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल पहुंचे थे। पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को कल गिरफ्तार किया गया था।
दरअसल, 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ मामले में कल यानी 13 दिसंबर को एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद नामपल्ली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन चंचलगुडा सेंट्रल जेल जाने के एक घंटे बाद उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से 4 हफ्तों के लिए बेल मिल गयी। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। इसके बाद आज सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
दरअसल, रात में कथित तौर पर कहा गया कि जमानत के आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड नहीं होने के कारण अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकी। अधिकारियों ने उनके रहने के लिए क्लास-1 बैरक तैयार किया था हालांकि, कल रात जब यह खबर सामने आई कि रात में अल्लू अर्जुन की रिहाई नहीं हो सकेगी, तब एक्टर के फैंस का गुस्सा नजर आने लगा।लोग चंचलगुडा जेल के बाहर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दुखी हैं। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह मैं देख क्या रही हूं। हैदराबाद में जो हादसा हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुख पहुंचाने वाला था। हालांकि यह देखना भी दुख की बात है कि एक ही शख्स पर इसका सारा इल्जाम मढ़ा जा रहा है। ये सिचुएशन हैरान करने वाली और दिल को दुखाने वाली है।