ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर...

पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम का एक्शन

15-Jun-2024 05:03 PM

By First Bihar

DESK: अवैध निर्माण की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर बुलडोजर चला दिया और अवैध निर्माण को देखते ही देखते ध्वस्त कर दिया। आंध्र प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ध्वास्त किया गया है। 


लोटस पॉन्ड स्थित पूर्व सीएम के आवास के सामने उनकी सुरक्षा के लिए सड़क का अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया गया था। अवैध निर्माण के कारण सड़क से होकर आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसकी शिकायत हैदराबाद नगर निगम से की थी। सरकार बदलते ही नगर निगम एक्शन में आया और अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।


पूर्व सीएम जगनमोहन रेड्डी के समर्थकों का कहना है कि सड़क किनारे जो कमरा बनवाया गया था, वह सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनवाया गया था। चुनाव में हारने के बाद किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं थी, इसलिए नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।


बता दें कि लोटस पॉन्ड में अवैध रूप से सड़क और फुटपाथ का निर्माण कराया गया था। अवैध निर्माण के कारण गाड़ी चलाने वालों समेत पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी होती थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने आखिरकार अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया।