मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
28-Aug-2022 05:41 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गोपालगंज के ख्वाजेपुर गांव पहुंचकर पूर्व मंत्री दिवंगत सुभाष सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल हुए और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमत्री ने पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि दिवंगत सुभाष सिंह बीजेपी कोटे से विधायक थे और नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री सुभाष सिंह और उनके परिवार के साथ व्यक्तिगत उनका पुराना रिश्ता रहा है। पिछली सरकार में वे कैबिनेट में मंत्री थे और अक्सर उनसे मुलाकात होते रहती थी। सीएम ने कहा कि जब पूर्व मंत्री की तबीयत खराब हुई तो हर चीज की जानकारी ले रहे थे। बीच में वे ठीक हो गए थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन से व्यक्तिगत तौर पर काफी दुख हुआ है।
इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, सांसद आलोक कुमार सुमन, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व एमएलए मंजीत सिह समेत अन्य लोग मौजूद थे।