अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Dec-2022 06:52 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार की सियासत में इन दिनों शराब को लेकर हायतौबा मचा हुआ है। छपरा में शराब से हुई मौतों को लेकर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। बीजेपी के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। खुद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता भी शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। अब पूर्व जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने शराबबंदी को लेकर अपनी ही सरकार पर जोरदार हमला बोला है।
जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने कहा है कि बिहार में शराबबंदी फेल हो गई है और इसे फेल करने के लिए शासन और प्रशासन के लोग दोषी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 6 साल से शराबबंदी कानून लागू है, इसके वाबजूद पड़ोसी राज्यों से शराब की खेप बिहार में पहुंचती है। उसके बाद जिलों तक पहुंची शराब की होम डिलीवरी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 4 महीने पहले जब आरजेडी विपक्ष में थी तब शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोलती रहती थी और अब जब भाजपा विपक्ष में गई है तो सरकार पर हमला बोल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी नेताओं को अपने चरित्र का विश्लेषण करना होगा। कल जिसके साथ खाना खाए, आज रिश्ता टूटा तो गाली देना शुरू कर दिए।