मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
29-Jan-2020 09:27 AM
PATNA: देश के खिलाफ ज़हर उगलने के बाद कई राज्यों की पुलिस की रडार पर आए शरजील को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया. शरजील ने बड़े ही शातिर तरीके से पुलिस को चकमा देने की कोशिश की, लेकिन उसके मंसूबे कामयाब नहीं हुए और वो धर दबोचा गया. देशद्रोह के आरोपी शरजील ने देश के खिलाफ आखिरी बार ज़हर पटना में उगला था.
शरजीज इमाम ने अपनी आखिरी स्पीच पटना के हारूरननगर में 25 जनवरी की दोपहर को दी थी. जब पूरे देश में उसका भड़काऊ भाषण वायरल हो रहा था, उस वक्त भी वो पटना के हारूननगर में देश के खिलाफ ज़हर उगल रहा था. 25 जनवरी को वो हारूननगर में युवाओं को भड़का रहा था तभी एक शख्स ने उससे माइक छीन ली और उसका विरोध करने लगा.
जब वो हारूननगर में मौजूद था तभी उसका देश-विरोधी वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके बाद गिरफ्तारी के डर से वो अंडरग्राउंड हो गया. शरजील की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच और इंटेजीलेंस ब्यूरो की टीम पटना के फुलवारीशरीफ और बारी पथ में नजर रख रही थी, लेकिन वो सब्जीबाग में मौजूद था. पूर्व वार्ड पार्षद ने शरजील को सोमवार की रात पटना में पनाह दी थी. मंगलवार की सुबह जब पूर्व पार्षद का नाम सामने आने लगा तब अपनी राजनीतिक साख बचाने के लिए उसने शरजील को जहानाबाद भेज दिया. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए शरजील पटना सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसे जहानाबाद से धर दबोचा.