ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

असम के CM ने शहाबुद्दीन और उनकी फैमिली पर जमकर बोला हमला, कहा..इन लोगों ने मर्डर में बनाया 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड'

उन्होंने रघुनाथपुर के मंच से यह कह दिया कि चुनाव जीतने के बाद हमारे देश में जितने ओसामा बिन लादेन है, सबको एक-एक करके खत्म करना है, हमारा देश भगवान राम, भगवान कृष्ण, माता सीता और लक्ष्मण का देश है, ये देश कभी ओसामा बिन लादेन का नहीं हो सकता।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: 6 नवम्बर को बिहार विधानसभा के पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण तमाम पार्टी के नेता वोटरों को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सभी ने अपनी पूरी ताकत चुनाव प्रचार में लगा दी है। कई केन्द्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी बिहार आकर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है और मतदाताओं से बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में दोबारा एनडीए की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सिवान के रघुनाथपुर में चुनाव प्रचार किया। 


इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा ने आरजेडी और शहाबुद्दीन फैमिली पर आतंक फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन और उनके परिवार ने मर्डर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। हमें इस कलंक को मिटाना होगा। यह तब संभव हैं जब रघुनाथपुर की जनता चाहेगी। इस बार रघुनाथपुर की जनता को एकजुट होकर शहाबुद्दीन की फैमिली और आरजेडी को पराजित करना होगा और बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाना होगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि सभी ओसामाओं को भी खत्म करना होगा। 


उन्होंने कहा कि जब राम मंदिर को लेकर आंदोलन शुरू हुआ तब ऐसा लगता था कि लालू, मुलायम के रहते राम मंदिर कैसे बनेगा, लेकिन इस देश ने दिखा दिया कि अगर इस देश में लालू और मुलायम हैं तो इसी देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह भी हैं। असम के सीएम ने रघुनाथपुर की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मुझे बताया गया कि रघुनाथपुर जाना है। तब मेरे मन में यह बात आई की वहां मुझे भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के दर्शन होंगे। लेकिन मुझे यह बताया गया कि राम,सीता, लक्ष्मण तो हैं लेकिन वहां ओसामा भी है। यह बात सुनकर हिमंत बिस्वा सरमा को हैरानी हुई। उन्होंने रघुनाथपुर के मंच से यह कह दिया कि चुनाव जीतने के बाद हमारे देश में जितने ओसामा बिन लादेन है, सबको एक-एक करके खत्म करना है, हमारा देश भगवान राम, भगवान कृष्ण, माता सीता और लक्ष्मण का देश है, ये देश कभी ओसामा बिन लादेन का नहीं हो सकता।


बता दें कि रघुनाथपुर विधानसभा सीट से पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब पहली बार आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ओसामा को टक्कर देने के लिए जनता दल यूनाइटेड ने विकास कुमार सिंह चुनाव के मैदान में उतारा हैं, वही जन सुराज ने राहुल कीर्ति को कैंडिडेट बनाया हैं। रघुनाथपुर में त्रिकोणीय टक्कर देखी जा रही है। 

संबंधित खबरें