ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Bihar Election 2025: बिहार में NDA की सरकार बनी तो बदल जाएगा इस शहर का नाम! सीएम योगी ने बताया क्या होगी नई पहचान

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर करने का ऐलान किया। उन्होंने राजद-कांग्रेस और सुशासन पर भी निशाना साधा।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बड़ा एलान किया है। योगी ने कहा है कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो मोहिउद्दीन नगर का नाम बदल दिया जाएगा। मोहिउद्दीन नगर का नया नाम मोहन नगर होगा।


चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा जिस तरह से उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या कर दिया गया उसी तरह से मोहिउद्दीन नगर का नाम बदलकर मोहन नगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के माफियाओं को सीखने का काम किया गया, अब इसी तरह बिहार के भी माफियाओं को सोंटने के बाद उनकी संपत्ति गरीबों को बांट दी जाएगी।


योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनने से रोका था लेकिन अयोध्या में राम मंदिर बन गया अब बिहार में माता जानकी का भी मंदिर बन रहा है। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले के मोहिउद्दीन नगर विधानसभा क्षेत्र से एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में मोहिउद्दीन नगर हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोधित कर रहे थे।


सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज चलने वाले राजद और कांग्रेस के लोग अब बिहार में सुशासन की बात करते हैं जो कभी संभव होने वाला नहीं है वह फिर जंगल राज ही लेकर आएंगे। करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने 20 बार भगवान श्री राम और जय हनुमान के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह पहले अपराधियों को गले लगाते थे आज वह यहां अपराधियों के खिलाफ बात करते हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता