ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

Bihar Election 2025: पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चंपारण में गरजे अमित शाह, लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी को खूब सुनाया

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण के आखिरी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंपारण में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वी चंपारण के पिपरा विधानसभा के चकिया में पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं को और जनसभा को उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू-तेजस्वी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।


गृह मंत्री अमित शाह ने लालू राबड़ी के जंगल राज को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जंगल राज की ओर वापस नहीं लौटने वाली है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग 6 नवंबर और 11 नवंबर को इतना जोर से EVM  का बटन दबाए ताकि वोट यहां दे और इसकी गूंज इटली में सुनाई दे।


वहीं सोनिया गांधी और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहता है तो दूसरा प्रधानमंत्री बनना चाहता है लेकिन ना तो पटना में मुख्यमंत्री का पद खाली है नहीं दिल्ली में प्रधानमंत्री का पद खाली है।


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगल राज को देखा है इसलिए एक बार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने वाली है। जीविका दीदी के बीच में लालू परिवार के लोग भ्रम फैला रहे हैं लेकिन जीविका दीदी को मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि किसी तरह की पैसे लौटना नहीं होगी बल्कि सभी जीविका दीदियों को सरकार और दो लाख रुपए देने का काम करेगी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता